ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

RJD छोड़ JDU में जाने वाले विधायक की भारी बेइज्जती, 'दलबदलू नेता मुर्दाबाद' के नारे लगाते हुए लोगों ने गांव से खदेड़ा

MUZAFFARPUR : राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर जनता दल यूनाइटेड का दामन थामने वाले गायघाट से विधायक महेश्वर यादव की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. महेश्वर यादव नीतीश की नाव पर स

RJD छोड़ JDU में जाने वाले विधायक की भारी बेइज्जती, 'दलबदलू नेता मुर्दाबाद' के नारे लगाते हुए लोगों ने गांव से खदेड़ा
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR :  राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर जनता दल यूनाइटेड का दामन थामने वाले गायघाट से विधायक महेश्वर यादव की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. महेश्वर यादव नीतीश की नाव पर सवार होकर भले ही चुनाव जीतना चाहते हों लेकिन उनके ही विधानसभा क्षेत्र में लगातार उनकी भारी बेइज्जती हो रही है. जनता के सामने विधायक की बोलती बंद होने वाले वीडियो के बाद कुछ और वीडियो सामने आये हैं. जिसमें जनता उन्हें गांव से खदेड़ती हुई नजर आ रही है.




गायघाट से विधायक महेश्वर यादव अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत गायघाट प्रखंड के बाघाखाल गए थे. जहां उनकी जमकर बेइज्जती हुई है. बाघाखाल के लोगों ने 'दलबदलू नेता मुर्दाबाद' के नारे लगाते हुए उन्हें गांव से निकाल दिया. सबसे आश्चर्य की बात ये है कि वीडियो में जो लोग विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वो कोई और नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बताये जा रहे हैं.


वीडियो में साफ़ तौर पर ये दिखाई दे रहा है कि भाजपा समर्थक नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं और विधायक जी उनके आगे-आगे अपने बॉडीगार्ड के साथ तेजी से चलते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में 'महेश्वर यादव मुर्दाबाद, दलबदलू नेता मुर्दाबाद' के नारे लगाए जा रहे हैं. इसके अलावा 'रोड नहीं तो वोट नहीं' के भी नारे लगाए जा रहे हैं. आगे-आगे हल रहे विधायक जी जब तक अपनी गाड़ी में नहीं बैठ जा रहे तब तक उनके पीछे-पीछे चल रहे लोग नारेबाजी करते दिख रहे हैं.




इस जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक और भाजपा समर्थकों के बीच थोड़ी बहुत तू-तू मैं-मैं भी हुई. इसपर विधायक महेश्वर यादव ने कहा कि 'वोट देबे के हाॅ तअ दिहअ न तअ रखअ...हम एक्सप्लानेशन देबे नअ अलियो हाॅ'  वीडियो में भाजपा नेता पार्टी के लिए जिंदाबाद के भी नारे लगा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सड़क, बिजली और नल जल योजना में भारी गड़बड़ी को लेकर विधायक महेश्वर यादव के खिलाफ लोगों की नाराजगी है.

टैग्स