ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता की गोली मारकर हत्या, ट्वीट कर उपेंद्र कुशवाहा ने की कार्रवाई की मांग

बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। मुजफ्फरपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बदमाशों ने उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी के नेता मनोज कुशवाहा की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना पर दुख जताते हुए पार्टी के सुप्रीमों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

hatya se sansani
हत्या से सनसनी
© reporter
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के नेता की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मीनापुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा के रूप में हुई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।  


राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मुज़फ्फरपुर जिला अंतर्गत मीनापुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा को अपराधियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है। इस बात की जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मौके से हीरो कंपनी की CD डिलक्स बाइक को बरामद किया गया है। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR06BV/ 3970 है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


मनोज कुशवाहा की निर्मम हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पार्टी के सुप्रीमों व राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डीजीपी विनय कुमार से अपने स्तर से कार्रवाई किये जाने की मांग की। पार्टी के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी एवं जिलाध्यक्ष मुज़फ्फरपुर  रामेश्वर कुशवाहा एवं मुज़फरपुर के सभी पार्टी नेताओं ने मृतक प्रखंड अध्यक्ष के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।


राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘अभी-अभी ख़बर मिली है कि मीनापुर (मुजफ्फरपुर) में हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। खबर सुनकर मर्माहत हूं। दुख की इस घड़ी में मैं अपनी पूरी पार्टी के साथ उनके परिवार के साथ खड़ा हूं। भगवान दिवंगत आत्मा को शान्ति दें और परिजनों को दुख सहने की ताकत। पुलिस-प्रशासन बिना समय गंवाए आवश्यक कार्रवाई करे।‘

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता