ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों का होगा ट्रांसफर, जारी हो गया आदेश

MUZAFFARPUR: प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। शिक्षकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकेगा। जिला शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के ट्रांसफर संबंधी आदेश जारी कर दिया है।

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUZAFFARPUR: प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। शिक्षकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकेगा। जिला शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के ट्रांसफर संबंधी आदेश जारी कर दिया है।


जिला के डीपीओ ने सभी बीईओ को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि ऑप्शनल और म्युचअल ट्रांसफर के लिए शिक्षक आवेदन दे सकते हैं। ट्रांसफर की चाहत रखने वाले शिक्षकों को आवेदन 15 जून तक बीईओ के पास जमा करना है।


नियमित शिक्षकों के संबंध में जारी इस आदेश में कहा गया है कि जो शिक्षक अपने-अपने प्रखंड के अंदर विभागीय निर्देश के मुताबिक स्थानांतरण की अहर्ता रखते हैं वे आवेदन दे सकते हैं।


डीपीओ स्थापनाअब्दुसलाम अंसारी  ने बताया कि जिले में प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षकों की संख्या करीब ढाई हजार है। उन्होनें बताया कि कई शिक्षकों ने स्थानांतरण को लेकर पत्र दिया था। साथ ही कई शिक्षकों का स्थानांतरण लंबित था। विभाग की ओर से आदेश मिलने के बाद स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की गई है।