ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

प्रधान डाकघर में हंगामा-रोड़ेबाजी, पोस्ट पेमेंट बैंक में अकाउंट खुलवाने के लिए उमड़ी भीड़

MUZAFFARPUR:जिले के प्रधान डाकघर स्थित इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता खुलवाने में देरी होने से आक्रोशित ग्राहकों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। ग्राहकों ने रोड़े-पत्थर भी बरसाए।&

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUZAFFARPUR:जिले के प्रधान डाकघर स्थित इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता खुलवाने में देरी होने से आक्रोशित ग्राहकों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। ग्राहकों ने रोड़े-पत्थर भी बरसाए। 


ग्राहकों के हंगामे और रोड़ेबाजी के बीच बैंक के मेन गेट का कांच टूट गया। बाद में समझा-बुझा कर लोगों को शांत किया गया। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से ग्रामीण क्षेत्रों में भी पैसा निकासी की सुविधा होने के कारण इन दिनों बैंक में खाता खुलवाने के लिए  प्रधान डाकघर स्थित पेमेंट बैंक में काफी भीड़ जुट रही है।


सीनियर पोस्टमास्टर  बीएन त्रिवेदी ने कहा कि  सोमवार को काफी संख्या में जिनमें अधिकतर महिलाएं थी खाता खुलवाने की लिए पहुंच गयी। लंबी लाइन होने के कारण नाराजगी जताते हुए महिलाओं ने कुछ देर के लिए हंगामा किया।इस दौरान धक्का-मुक्की से दरवाजे का शीशा टूट गया।  उन्होनें कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का प्रय़ास किया जा रहा है।  पोस्ट पेमेंट बैंक की सारी व्यवस्था डाकघर से अलग है।  बैंक जितने कर्मियों की मांग करता है उतने ही कर्मी उपलब्ध कराए जाते हैं। इस वजह से भीड की स्थिति में परेशानी का सामना करना पड़ता है।