ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

पानी में डुबा पीपा पुल का अप्रोच, वाहनों का आवागमन ठप

MUZAFFARPUR: बकुची नदी पर बने पीपा पुल के दोनों तरफ संपर्क पथ पर पानी भर गया है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत हुई। दरअसल बागमती का जलस्तर बढ़ गया है। पुल पर पानी भर जान

पानी में डुबा पीपा पुल का अप्रोच, वाहनों का आवागमन ठप
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बकुची नदी पर बने पीपा पुल के दोनों तरफ संपर्क पथ पर पानी भर गया है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत हुई। दरअसल बागमती का जलस्तर बढ़ गया है। पुल पर पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। हालांकि करीब सात घंटे के बाद दिन के एक बजे से पुल की मरम्मत कर पैदल यात्रियों के आने-जाने की व्यवस्था कर दी गई। लेकिन बड़े वाहनों की सवारी करने वाले लोगों को कुछ दिन निराशा झेलनी पड़ेगी। अब इस पुल से चार माह तक कार व बड़ी गाड़ियों का आवागमन बंद रहेगा। 



ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की देर रात से गुरुवार सुबह तक चार फीट से अधिक पानी बढ़ा था। इससे बागमती पर बना पीपा पुल अचानक ऊपर उठ गया। पुल के दोनों तरफ संपर्क पथ पर पानी भर गया, जिससे प्रखंड की उत्तरी 14 पंचायत के अलावा औराई के लोगों का करीब सात घंटे तक खड़ा रहना पड़ा।



आपको बता दें कि प्रखंड की उत्तरी लखनपुर, यजुआर पूर्वी, कटाई, यजुआर मध्य, यजुआर पश्चिमी, नगवारा, पहसौल, खंगुरा, तेहवारा, बर्री, बेलपकौना, बंधपुरा, बसघट्टा, चंगेल आदि पंचायत के करीब सबा लाख की आबादी पीपा पुल के सहारे ही प्रखंड, अंचल, थाना, रजिस्ट्री ऑफिस आते जाते हैं। अब लोगों को लंबी दूरी तय कर एक जगह से दूसरे जगह जाना पड़ेगा। हालांकि बताया जा रहा है कि 4 महीनों में इसकी मरम्मत कर दी जाएगी।

टैग्स