ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

ONLINE लूडो खेलते-खेलते हो गया प्यार, दुर्गा पूजा के दौरान मंदिर में रचाई शादी

MUZAFFARPUR: मोबाइल पर ONLINE लूडो खेलने के दौरान मुजफ्फरपुर की एक लड़की को प्रतापगढ़ के एक लड़के से प्यार हो गया। फिर क्या था घंटों दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गयी। बातचीत के

ONLINE लूडो खेलते-खेलते हो गया प्यार, दुर्गा पूजा के दौरान मंदिर में रचाई शादी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मोबाइल पर ONLINE लूडो खेलने के दौरान मुजफ्फरपुर की एक लड़की को प्रतापगढ़ के एक लड़के से प्यार हो गया। फिर क्या था घंटों दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गयी। बातचीत के दौरान प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। जिसके बाद दुर्गा पूजा के दौरान लड़की घर से भागकर अपने प्रेमी से मिलने बेल्हा देवी मंदिर पहुंच गयी।


शादी की रश्म अदा की जा रही थी तभी कुछ लोग पहुंच गये और हंगामा करने लगे। हंगामें की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली तब पता चला कि युवक और युवती दोनों अलग-अलग धर्म से हैं। जिसके कारण लोग दोनों की शादी के खिलाफ है। 


 युवती की मां को फोन कर पुलिस ने मामले की जानकारी दी तब युवती की मां ने कहा कि उसे कोई एतराज नहीं है क्यों कि उनकी बेटी बालिग है और वह भी उस लड़के से प्यार करती है। बेटी की खुशी में ही मेरी खुशी है। इतना कह लड़की की मां ने शादी की इजाजत दे दी। जिसके बाद पुलिस के सामने ही दोनों की मंदिर में शादी करा दी गयी। शादी के बाद वहां मौजूद लोगों ने नव दंपती को आशीर्वाद दिया।      

टैग्स