ब्रेकिंग
बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?✦बाढ़ में कोचिंग संचालिका से सरेआम दरिंदगी की कोशिश! कपड़े फाड़े, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास; पूर्व छात्र पर केस✦Navratri 2026 : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चढ़ाएं ये फूल, जानें पूजा का सही तरीका और मंत्र✦Bihar News: ACS की फटकार भी बेअसर! मार्च में आदेश, फिर भी नहीं बदली कुर्सी; भागलपुर में कैसे हुआ ₹98 लाख का गबन?✦Bihar News : बिहार की 30 सीटों पर वोटों का चौंकाने वाला गणित! कहीं बराबर तो कहीं सिर्फ 2 वोटों का अंतर, SIR पर बवाल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में टीचरों की सैलरी में गड़बड़ी! अक्टूबर के वेतन से पहले 100% जांच, अफसरों पर भी गिरेगी गाज?

मुजफ्फरपुर: उदनडीह भू-माफिया कांड में बड़ी कार्रवाई, बेलसंड विधायक के कार्यालय से शूटर और अब शराब कारोबारी समेत 6 गिरफ्तार, 26 मामले दर्ज

मुजफ्फरपुर के उदनडीह में जमीन तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विधायक अमित कुमार रानू के कार्यालय से दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ 273.75 लीटर शराब और हथियार बरामद हुए।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर थाना अंतर्गत उदनडीह में जमीन पर बनी चहारदीवारी और घरों को जेसीबी से जबरन तोड़े जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर अब तक कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक कुल 26 कांड दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से आठ मुकदमों में सीतामढ़ी के बेलसंड से विधायक अमित कुमार रानू नामजद आरोपी हैं।


घटना बीते 20 अगस्त 2026 की है, जब स्कॉर्पियो, थार, जेसीबी मशीन और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए दर्जनों अपराधियों ने उदनडीह में जमीनों पर किए गए पूर्व निर्माण को ध्वस्त कर दिया था। वारदात में इस्तेमाल एक वाहन पर 'लोजपा (आर)' का बोर्ड भी लगा हुआ था। अपराधियों ने जब स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किए जाने पर उनके साथ बर्बरता से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। 


घटना के बाद औराई थाना क्षेत्र निवासी प्रह्लाद कुमार के लिखित आवेदन पर अहियापुर थाना कांड संख्या-1323/26 दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर छह आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मोतीपुर का सुमित कुमार श्रीवास्तव, अहियापुर का सन्नी सिंह, वैशाली (महुआ) का आनंद कुमार (क्षतिग्रस्त मोबाइल के साथ) और शिवहर (तरियानी छपरा) का विकास राठौड़ शामिल है, जिसे बैरिया बस स्टैंड के पास से दबोचा गया।


इस कार्रवाई की सबसे बड़ी कामयाबी सीतामढ़ी के बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू के कार्यालय से हुई, जहां से पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ नन्हे सिंह और छोटू कुमार उर्फ छोटू यादव को गिरफ्तार किया। छोटू यादव एक कुख्यात अपराधी है, जिस पर पूर्व से लूट, डकैती, रंगदारी, आर्म्स एक्ट एवं हत्या के प्रयास के 07 गंभीर मामले दर्ज हैं।


पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में बरामदगी भी की है। अपराधियों के पास से कुल 273.75 लीटर विदेशी शराब, एक डबल डोर फ्रिज, एक ट्रंक बक्सा और अन्य मामलों से जुड़े अवैध हथियार व जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फरार भू-माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। साथ ही, अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बीएनएसएस की धारा-107 के तहत संपत्ति जब्ती की सख्त कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता