ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम पर झुंड ने किया हमला; गंभीर रूप से घायल

Bihar Dog Attack: मुजफ्फरपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने घर के पास खेल रहे चार साल के मासूम पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडों की मदद से कुत्तों को भगाया। घायल बच्चे का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। पूरी घटना...

बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम पर झुंड ने किया हमला; गंभीर रूप से घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Dog Attack: मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित बड़ी करबला, वार्ड संख्या-11 में सोमवार सुबह आवारा कुत्तों के झुंड ने चार साल के मासूम पर हमला कर दिया. बच्चा घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था, तभी करीब आधा दर्जन कुत्तों ने उसे घेर लिया और जमीन पर गिराकर काटना शुरू कर दिया. बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों की मदद से कुत्तों को खदेड़कर उसकी जान बचाई.


घटना बड़ी करबला निवासी मोहम्मद नदीम के चार वर्षीय पुत्र मोहम्मद जोहैद के साथ हुई. बताया गया कि सोमवार सुबह जोहैद अपने घर के पास खेल रहा था. इसी दौरान आवारा कुत्तों का झुंड वहां पहुंचा और अचानक बच्चे को घेर लिया. कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया.


बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े. लोगों ने लाठी-डंडे लेकर कुत्तों को भगाने का प्रयास किया. काफी शोर मचाने के बाद कुत्ते बच्चे को छोड़कर वहां से भाग गए. इसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल बच्चे को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल पहुंचाया.


सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टरों ने बच्चे का उपचार किया. उसके जख्मों की सफाई करने के साथ एंटी-रेबीज वैक्सीन और जरूरी दवाएं दी गईं. चिकित्सकों के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर थी, जिसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.


घटना के बाद वार्ड संख्या-11 और आसपास के इलाकों के लोगों में आवारा कुत्तों को लेकर नाराजगी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इससे बच्चों के साथ-साथ महिलाओं और बुजुर्गों को भी सड़क पर आने-जाने में डर बना रहता है.


स्थानीय निवासियों का आरोप है कि आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर पहले भी शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. लोगों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से आवारा कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है.