ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

MUZAFFARPUR: प्रधान डाकघर में हुए डाक टिकट की गड़बड़ी मामले में फरार पोस्टल सहायक गिरफ्तार

MUZAFFARPUR: पिछले दिनों प्रधान डाकघर में 25.66 लाख के डाक टिकट का घोटाला हुआ था, जिसके बाद से पोस्टल सहायक खबड़ा के रहने वाले कृष्ण मुरारी फरार चल रहे थे। लेकिन, पुलिस ने कार्रवाई

MUZAFFARPUR: प्रधान डाकघर में हुए डाक टिकट की गड़बड़ी मामले में फरार पोस्टल सहायक गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: पिछले दिनों प्रधान डाकघर में 25.66 लाख के डाक टिकट का घोटाला हुआ था, जिसके बाद से पोस्टल सहायक खबड़ा के रहने वाले कृष्ण मुरारी फरार चल रहे थे। लेकिन, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की देर रात केस के आइओ दारोगा सुनील कुमार पंडित ने आरोपित के घर की घेराबंदी कर दी थी, जिसके बाद आरोपी पुलिस की पकड़ में आया। उसे थाने लाया गया और उससे पूछताछ कर जेल भेज दिया गया। बता दें कि पिछले 30 अप्रैल को भी पुलिस ने एक डाक सहायक संजय कुमार को धर दबोचा था। 


मामले को लेकर दारोगा सुनील कुमार पंडित ने बताया कि प्रधान डाकघर में 25.66 लाख का स्टाप घोटाला किया गया था। 20 अप्रैल 2020 को जनसंपर्क निरीक्षक पूर्वी सोनेलाल राम ने नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें डाक विभाग के कर्मी शशि भूषण तिवारी, संजय कुमार और कृष्ण मुरारी को नामजद किया था। बता दें कि शशि भूषण तिवारी हाईकोर्ट से जमानत पर हैं। बीते दिनों एडीजी एटीएस ने इस कांड की समीक्षा कर फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश जारी किया था। 


आपको बता दें कि इस मामले को काफी गंभीरता से लिया गया था। दरअसल, प्रधान डाकघर में पोस्टल डाक टिकट बेचने में 25.66 लाख रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ था। इसमें तीन कर्मचारियों को विभाग ने सस्पेंड कर दिया था। इन कर्मचारियों में टिकट खजांची कृष्ण मुरारी, फिलाटेली प्रभारी संजय कुमार और शशि भूषण कुमार शामिल थे। वरीय अधीक्षक राजदेव प्रसाद के आदेश पर सोनेलाल राम ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज करायी थी। फिलहाल पोस्टल सहायक खबड़ा के रहने वाले कृष्ण मुरारी को उनके ही घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टैग्स