ब्रेकिंग
Rajgir Glass Bridge : 250 फीट की ऊंचाई पर शीशे पर चलेंगे नन्हे कदम! राजगीर ग्लास ब्रिज पर 5 साल के बच्चों को मिली एंट्री, जानिए टिकट का पूरा खर्च...✦‘एनकाउंटर संस्कृति बंद होनी चाहिए’, मनेर में पुलिस एक्शन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल✦Bihar Librarian Exam 2026: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 22 नवंबर को परीक्षा, एडमिट कार्ड पर आया नया अपडेट✦गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर✦Rajgir Glass Bridge : 250 फीट की ऊंचाई पर शीशे पर चलेंगे नन्हे कदम! राजगीर ग्लास ब्रिज पर 5 साल के बच्चों को मिली एंट्री, जानिए टिकट का पूरा खर्च...✦‘एनकाउंटर संस्कृति बंद होनी चाहिए’, मनेर में पुलिस एक्शन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल✦Bihar Librarian Exam 2026: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 22 नवंबर को परीक्षा, एडमिट कार्ड पर आया नया अपडेट✦गाजियाबाद पुलिस चौकी विस्फोट मामले में बड़ा मोड़, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी✦Patna Road Accident : पटना में मौत बनकर दौड़ा ट्रक! कार से हुई आमने-सामने की टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर पुलिस की पहल: दीपावली-छठ पर प्रवासियों के लिए शुरू की निशुल्क रात्रि बस सेवा, लोगों ने सराहा

दीपावली-छठ महापर्व पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने प्रवासी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए निशुल्क रात्रि बस सेवा शुरू की है। 6 से 17 नवंबर तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रेलवे स्टेशन और बैरिया बस स्टैंड से यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है।

Bihar Police News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Police News: दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर देर रात ट्रेनों से मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले प्रवासी यात्रियों के लिए जिला पुलिस ने एक बेहद सराहनीय और सुरक्षित पहल की है। मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर स्टेशन से प्रवासियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए निशुल्क यात्री बस सेवा की शुरुआत की गई है। इस विशेष मुहिम का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के सीजन में देर रात घर लौटने वाले लोगों को सुरक्षा प्रदान करना और उनके साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध या छिनतई की घटनाओं को रोकना है।




धनतेरस और दीपावली की देर रात कई महत्वपूर्ण ट्रेनों से भारी संख्या में प्रवासी लोग मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचे। अमूमन रात के समय स्टेशन पर उतरने के बाद लोगों को अपने घर जाने के लिए ऑटो या अन्य निजी वाहनों के लिए भटकना पड़ता था, साथ ही सुरक्षा का डर भी सताता था। लेकिन इस बार जैसे ही यात्री स्टेशन से बाहर निकले, उन्हें पुलिस की देखरेख में मुस्तैद निशुल्क बस सेवा मिली। पूरी सुरक्षा और पुलिसकर्मियों की तैनाती के बीच प्रवासियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस की इस संवेदनशीलता और अनूठी व्यवस्था को देखकर यात्रियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने मुजफ्फरपुर के SSP तथा पुलिस टीम को दिल से धन्यवाद दिया।




यह विशेष सेवा विशेष रूप से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक संचालित की जा रही है, जो 6 नवंबर से 17 नवंबर तक लगातार जारी रहेगी। बसें मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन और बैरिया बस स्टैंड से खुलकर शहर के विभिन्न प्रमुख रूटों जैसे चांदनी चौक, जीरो माइल, कांटी, मोतीपुर, मारीपुर, गोबरसही और भगवानपुर आदि क्षेत्रों तक जा रही हैं।




SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि मुजफ्फरपुर पुलिस आम जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। त्योहारों के इस पावन मौके पर बाहर से आने वाले हमारे भाई-बहनों को कोई असुविधा न हो और वे सुरक्षित अपने परिवार के साथ खुशियां मना सकें, यही पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस बल की तैनाती में चल रही इस सेवा का लाभ कोई भी यात्री उठा सकता है। जिला पुलिस की इस मानवीय पहल की पूरे क्षेत्र में जमकर तारीफ हो रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता