ब्रेकिंग
बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: एनएच-28 पर कार, बाइक और कंटेनर की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौके पर मौत

Bihar Road Accident: तेज रफ्तार, अचानक हुआ टक्कर और फिर कुछ ही पलों में हाईवे पर मौत का सन्नाटा… मुजफ्फरपुर में हुए इस भीषण हादसे ने कई परिवारों की जिंदगी बदल दी। आखिर उस दिन एनएच-28 पर क्या हुआ था?

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: एनएच-28 पर कार, बाइक और कंटेनर की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौके पर मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर हुई इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया।


जानकारी के अनुसार, एक मारुति स्विफ्ट कार मोतिहारी की दिशा से तेज रफ्तार में मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार ने सामने से आ रही एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी अचानक और तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दर्द से कराहने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।


बाइक को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से जा टकराई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।


कार में सवार चार लोगों की हालत बेहद गंभीर थी। हादसे की तीव्रता ऐसी थी कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। किसी को बचाने का कोई अवसर नहीं मिल सका। घटना के बाद सड़क पर शव बिखरे पड़े थे और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


पुलिस ने मृतकों में दो की पहचान कर ली है। उनकी पहचान मोतिहारी जिले के हुर्राहा गांव निवासी सोनू कुमार और कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। बाकी दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जिनकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और लापरवाही है। यदि वाहन नियंत्रित गति में चलता तो यह भयावह दुर्घटना टाली जा सकती थी