ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: लहंगा पड़ गया बहुत महंगा! कपड़े पसंद नहीं आए तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी, दूल्हा समेत बाराती बन गये बंधक

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में शादी समारोह के दौरान कपड़े पसंद नहीं आने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। फिर लड़की वालों ने दूल्हा और बारातियों को बंधक बना लिया।

Muzaffarpur News
कपड़े पसंद नहीं आए तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना  सामने आई है।  मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया कोठी में शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने कपड़े पसंद नहीं आने पर शादी से इनकार कर दिया। फिर लड़की वालों ने वैशाली जिले से आए दूल्हा और बारातियों को बंधक बना लिया। फेरों से ठीक पहले दूल्हे की ओर से लाए गए कपड़े दुल्हन को पसंद नहीं आने पर यह विवाद हुआ।


पुलिस के मुताबिक इस गांव में रहने वाले मोहन राम की बेटी आशा कुमारी की सोमवार को शादी थी। इसके लिए वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र क्षेत्र में एतवारपुर पकड़ी गांव से बारात आई थी। बड़े धूमधाम से जयमाला की रस्म हुई। बारातियों को नाश्ता और भोजन कराया गया।इसके बाद मंडप में फेरों की तैयारी होने लगी। जिसके लिए दूल्हा विकास कुमार आकर बैठा। इतने में उसके परिजनों ने दुल्हन के लिए लहंगा और अन्य कपड़े दिए।


इन कपड़ों को देखकर दुल्हन भड़क गई। उसने कहा कि 8 महीने से शादी तय है। सबकुछ पहले ही तय हो गया था, इसके बावजूद दूल्हे की ओर से घटिया क्वालिटी के लहंगे और कपड़े दिए गए हैं। दुल्हन ने यह कहते हुए शादी से मना कर दिया। दूल्हे के घर वालों ने समझाने की कोशिश तो की, लेकिन मामला सुलझने के बजाय और उलझ गया।  चूंकि दूल्हा और उसके घर वाले मंडप में बैठे थे, इसलिए दुल्हन के घर वालों ने उन्हें वहीं पर बंधक बना लिया।


विवाद बढ़ता देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची भी और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन दुल्हन ने साफ कह दिया कि वह इस दूल्हे से शादी नहीं करेगी। इसके बाद दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे पर शादी समारोह के आयोजन में हुए खर्च की डिमांड रख दी। बड़ी मुश्किल से मामला 40 हजार रुपये में फाइनल हुआ। 40 हजार रुपये लेने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात वापस लौटा दी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता