ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Muzaffarpur News: मिड डे मील में कीड़ा मिलने के बाद स्कूल में हंगामा, बच्चों ने मध्याह्न भोजन का किया बहिष्कार

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में मिड डे मील के चावल में कीड़ा मिलने के बाद स्कूली बच्चों ने जोरदार हंगामा मचाया और भोजन खाने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया है। बच्चों के अभिभावकों ने भी स

Muzaffarpur News: मिड डे मील में कीड़ा मिलने के बाद स्कूल में हंगामा, बच्चों ने मध्याह्न भोजन का किया बहिष्कार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में मिड डे मील के चावल में कीड़ा मिलने के बाद स्कूली बच्चों ने जोरदार हंगामा मचाया और भोजन खाने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया है। बच्चों के अभिभावकों ने भी स्कूल पहुंचकर उनका साथ दिया और विध्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।


दरअसल, कांटी प्रखंड के बहुआरा पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशुनपुर महानंद अजा टोला में एनजीओ द्वारा स्कूल में मिड डे मील की सप्लाई दी जाती है। एनजीओ द्वारा भेजे गए मध्यान भोजन में कीड़ा निकलने के बाद बच्चों ने भोजन खाने से इंकार कर दिया।


स्कूली बच्चों ने इस बात की जानकारी अपने-अपने अभिभावकों को दी। जिसके बाद अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। स्कूल के हेडमास्टर ने इस मामले की जानकारी पत्र के माध्यम से मुखिया को दे दी है और एनजीओ के खिलाफ एक्शन की मांग की है।


बता दें कि पूर्व में भी कांटी प्रखंड के कई स्कूलों में एनजीओ के द्वारा बच्चो के लिए बनाए जाने वाले मध्यान भोजन में कीड़ा निकल चुका है और इसकी शिकायत भी संबंधित विभागों से की गई फिर भी आज तक कोई इसमें सुधार नहीं हो रही है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता