ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Muzaffarpur News: आखिरकार जिंदगी से जंग हार गयी किडनी कांड की पीड़िता, CM नीतीश से लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री तक से लगा चुकी थी गुहार

MUZAFFARPUR: करीब दो वर्ष तक जिंदगी से जंग लड़ते-लड़ते किडनी कांड की पीड़िता सुनीता आखिरकार जिंदगी से जंग हार गई। सोमवार को सुनीता ने आखिरी सांस ली। सुनीता बिहार के मुख्यमंत्री नीत

Muzaffarpur News: आखिरकार जिंदगी से जंग हार गयी किडनी कांड की पीड़िता, CM नीतीश से लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री तक से लगा चुकी थी गुहार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: करीब दो वर्ष तक जिंदगी से जंग लड़ते-लड़ते किडनी कांड की पीड़िता सुनीता आखिरकार जिंदगी से जंग हार गई। सोमवार को सुनीता ने आखिरी सांस ली। सुनीता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री तक किडनी प्रत्यारोपण को लेकर गुहार लगा चुकी थी लेकिन किसी ने उसकी फरियाद नही सुनी।


दरअसल, पूरा मामला बीते वर्ष मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र मैं स्थित एक अवैध नर्सिंग होम का है, जहां ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने सुनीता की दोनों किडनी काटकर हटा दिया था। इस बात की सूचना जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को लगी स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया था। 


जिसके बाद सुनीता का इलाज कई अलग-अलग अस्पतालों में कराया गया लेकिन उसके स्वास्थ्य में कोई अत्यधिक सुधार नहीं हो पाया। इसी बीच मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे और उन्होंने किडनी कांड के पीड़िता सुनीता से मुलाकात कर उसे आर्थिक सहायता भी मुहैया कराया था।


अभी हाल ही में मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच परिसर में बने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से किडनी पीड़िता सुनीता ने मुलाक़ात कर अपने लिए किडनी की मांग की थी लेकिन उस बात को भी कई महीने बीत गए और आखिरकार आज किडनी कांड की पीड़िता सुनीता की मौत हो गई।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता