ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

MUZAFFARPUR NEWS: राहगीर को रौंदने के बाद बिजली के पोल से टकराई बेलगाम CNG कार, आग लगने से धू-धूकर जली

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां एक तेज रफ्तार कार राहगीर को रौंदते हुए बिजली के पोल से जा टकराई। जिससे सीएनजी कार में आग लग गई। जिसक

MUZAFFARPUR NEWS: राहगीर को रौंदने के बाद बिजली के पोल से टकराई बेलगाम CNG कार, आग लगने से धू-धूकर जली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां एक तेज रफ्तार कार राहगीर को रौंदते हुए बिजली के पोल से जा टकराई। जिससे सीएनजी कार में आग लग गई। जिसके कारण पूरी कार धू-धूकर जल गयी। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी कार सवार बाहर निकल गये जिससे सभी की जान बच गयी। वही कार जलकर खाक हो गयी। हालांकि कि बेलगाम कार की चपेट में आने से राहगीर की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बोचहा थाने की पुलिस ने राहगीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 


घटना मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के भुसाही चौक के पास की है जहां दरभंगा की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित कार एक राहगीर को रौंदते हुए बिजली के पोल में जाकर टकरा गयी। पोल में टक्कर के बाद सीएनजी कार में आग लग गई और देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गयी। 


गनीमत यह रही कि कार में बैठे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन इस घटना में राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. बोचहा थाना प्रभारी ने कार में बैठे लोगों को पहले इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वही स्थानीय लोगों को समझा बूझकर मामले की जांच कर डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


वही मामले में बोचहा थाना प्रभारी ने बताया कि एक कार दरभंगा से मुजफ्फरपुर की तरफ आ रही थी। तभी थाना क्षेत्र के भुसाही चौक के पास कार अनियंत्रित होकर एक राहगीर को रौंदते हुए बिजली के पोल से जा टकराई। जिसके कारण दुर्घटनाग्रस्त सीएनजी कार में आग लग गई। इससे राहगीर की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।