ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

मुजफ्फरपुर में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के संबोधन के दौरान आधी से ज्यादा कुर्सियां रही खाली

मुजफ्फरपुर में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिकांश कुर्सियां खाली नजर आईं। कार्यकर्ताओं की जितनी भीड़ उमड़नी चाहिए थी उतनी भीड़ यहां देखने को नहीं मिली। इस कार्यक्रम में एनडीए के तमाम दलों के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था।

BIHAR POLICE
कार्यक्रम में कुर्सियां खाली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

muzaffarpur news: बिहार में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एनडीए के घटक दलों द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । जमीनी स्तर पर  एनडीए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने,आपसी सामंजस्य बनाने और चुनावी वर्ष में मिलकर काम करने को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । 


इसी क्रम में आज मुजफ्फरपुर में एनडीए कार्यकर्ता का सम्मेलन आयोजित किया गया। जो एनडीए कार्यकर्ता के घटक दल भाजपा ,जदयू, लोजपा (आर) राष्ट्रीय लोक मोर्चा हम (से.) का संयुक्त कार्यक्रम था। जिसमें तमाम दलों के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था।


 लेकिन इस कार्यक्रम में कुर्सियां ही खाली नजर आई। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मंच से एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधन के समय मैदान में आधा से अधिक कुर्सी खाली दिखाई दी। कार्यक्रम में बिहार सरकार के कई मंत्री और एनडीए घटक दल के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे लेकिन कुर्सियां आधी से ज्यादा खाली थी। 

मुजफ्फरपुर से राजन कुमार की रिपोर्ट

टैग्स