ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BIHAR: आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गये नाबालिग प्रेमी युगल, ग्रामीणों ने करवा दी जबरन शादी

मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने जबरन शादी करवा दी। इसके बाद लड़के के पिता ने बाल विवाह और अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

bihar
एक विवाह ऐसा भी
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों की जबरन शादी करवा दी गयी। इस मामले ने नया मोड़ तब आया जब लड़के के पिता ने बाल विवाह और अपहरण का मामला थाने में दर्ज करा दिया।


क्या है पूरा मामला?

घटना मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के एक लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। देर रात दोनों को संदिग्ध अवस्था में गांव वालों ने पकड़ लिया। बताया जाता है कि लड़की के परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर लड़के की पिटाई कर दी और फिर दोनों की शादी करवा दी।


इस घटना की जानकारी मिलने पर लड़के के पिता तत्काल थाने पहुंचे और बरियारपुर थाना में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके नाबालिग बेटे का अपहरण कर जबरन उसकी शादी करवा दी गई, जो बाल विवाह के तहत अपराध है। यही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि उनके बेटे को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।


एफआईआर में लड़की के परिजनों के साथ-साथ कुछ अन्य ग्रामीणों को भी आरोपी बनाया गया है। इसमें एक हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी सूची में खुद लड़के के पिता का नाम भी पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है, जो संभवतः ग्रामीणों द्वारा विवाह में लड़के के परिजनों की सहमति दर्शाने के चलते हुआ।


घटना की जानकारी मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लड़का-लड़की दोनों को कस्टडी में ले लिया। इसके बाद दोनों को थाने लाया गया और उनकी काउंसलिंग शुरू की गई। पुलिस ने चाइल्ड लाइन को भी इस मामले में सूचित किया है।


एसडीपीओ पूर्वी-2, मनोज कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है। लड़के के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक सभी आरोपी फरार हैं।