ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बीए की छात्रा ने नदी में लगाई छलांग, इलाके को लेकर फंसी रही दो थाने की पुलिस

MUZAFFARPUR : परिजनों के सामने ही बीए की एक स्टूडेंट ने नदी में छलांग लगा दी. आनन-फानन में परिजन मदद के लिए पुलिस थाने पहुंचे, लेकिन सीमा विवाद को लेकर दो थाने की पुलिस उलझ गई

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : परिजनों के सामने ही बीए की एक स्टूडेंट ने नदी में छलांग लगा दी. आनन-फानन में परिजन मदद के लिए पुलिस थाने पहुंचे, लेकिन सीमा विवाद को लेकर दो थाने की पुलिस उलझ गई. 

मामला जिले के अहियापुर थाना इलाके की है. बताया जा रहा  है कि गुरुवार की देर शाम अखाराघाट पुल से बूढी गंडक नदी में एक छात्रा ने छलांग लगा दी. छात्रा के परिजनों का कहना है कि मोनिका बीए फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है, वह स्थानीय कोचिंग में भी पढ़ती थी. घटना के वक्त मोनिका और कोचिंग संचालक कुन्दन मिश्रा साथ थे. दोनों के बीच मोबाइल को छीना झपटी हुई और छात्रा ने बूढी गंडक में छलांग लगा दी जो अब तक लापता है. 

परिजन भी उस वक्त उन दोनों के पीछे मौदूज थे, जब तक वे कुछ समझ पाते छात्रा ने नदी में छलांग लगा दी. मोनिका के पिता ने दौड़कर पुल के दूसरे किनारे स्थित सिकन्दरपुर ओपी को इसकी जानकारी दी तो वहां से कहा गया कि मामला अहियापुर क्षेत्र का है. अहियापुर पुलिस ने फोन पर कहा कि अगली सुबह देखा जाएगा. जिसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और  आक्रोशित लोगों नें जमकर बवाल काटा.  गुस्साए लोगों न जमकर हंगामा व आगजनी की. जिसके बाद आपदा पदाधिकारी की पहल पर एनडीआरएफको सर्च के लिए भेजा गया, लेकिन छात्रा को कोई पता नहीं चला.