ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

मुजफ्फरपुर भी आया कोरोना की चपेट में, 3 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि, बिहार में अब तक 585 मरीज मिले

MUZAFFARPUR : अब तक कोरोना वायरस के चंगुल से मुक्त रहे मुजफ्फरपुर भी इस महामारी की चपेट में आ गया है. राज्य सरकार ने मुजफ्फरपुर में कोरोना पॉजिटिव तीन लोगों की पहचान

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : अब तक कोरोना वायरस के चंगुल से मुक्त रहे मुजफ्फरपुर  भी इस महामारी की चपेट में आ गया है. राज्य सरकार ने मुजफ्फरपुर में कोरोना पॉजिटिव तीन लोगों की पहचान की पुष्टि कर दी है. तीन नये मरीज मिलने के साथ ही बिहार में मरीजों का आंकड़ा 585 पहुंच गया है.बिहार के 38 में से 37 जिले कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं.


बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर में तीन मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हो गयी है. तीनों मुजफ्फरपुर के मुशहरी के रहने वाले हैं, जिनकी उम्र 14, 22 और 31 साल बतायी गयी है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के मुताबिक ये तीनों प्रवासी बिहारी हैं, जो दो-तीन दिन पहले बिहार वापस लौटे थे. उनमें कोरोना के लक्षण को देखते हुए उनके सैंपल की जांच करायी गयी थी, जिसमें उनके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई.



बिहार में दूसरे राज्य से आने वाले लोगों में संक्रमण के मामले मिलने लगे हैं. बीते दिन शुक्रवार को 29 नए पॉजिटिव मिले, जिसमें से 19 तीन दिन पहले दूसरे राज्यों से लौटे थे. मुजफ्फरपुर के भी तीनों मरीज प्रवासी मजदूर ही बताये जा रहे हैं. प्रवासियों के लौटने का सिलसिला लगातार जारी है. अब तक 70 ट्रेनों से 83 हजार प्रवासी लौट चुके हैं. राज्य सरकार की ओर से इस बात की भी जानकारी दी गई है कि तकरीबन 2 हजार बिहारी विदेश से लौटने वाले हैं. आईपीआरडी सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि अभी विमानों का शेड्यूल तय नहीं हुआ है, लेकिन राज्य सरकार ने विदेश से आने वाले सभी विमानों को गया में लैंड कराने की तैयारी कर ली है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में अब तक कुल 585 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. जिसमें 300 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के एक-एक लोग शामिल हैं. राज्य सरकार के आंकड़े के मुताबिक अभी भी 280 कोरोना केस एक्टिव हैं. जिनकी इलाज कोरोना डेडिकेटेड अस्पतालों और आइसोलेशन वार्ड में की जा रही है. 



मुजफ्फरपुर भी आया कोरोना की चपेट में, 3 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि, बिहार में अब तक 585 मरीज मिले

टैग्स