ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से 2 बच्चों की मौत, AES से पीड़ित 7 बच्चे SKMCH में भर्ती

MUZAFFARPUR : बिहार में कोरोना महामारी के बीच चमकी बुखार का भी कहर शुरू हो गया है. इस वक्त एक बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से सामने आ रही है. जहां जानलेवा चमकी बुखार से पीड़ित 2 बच्चों

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR :  बिहार में कोरोना महामारी के बीच चमकी बुखार का भी कहर शुरू हो गया है. इस वक्त एक बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से सामने आ रही है. जहां जानलेवा चमकी बुखार से पीड़ित 2 बच्चों की मौत हो गई है. जबकि एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में एईएस से पीड़ित 7 बच्चों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.


मुजफ्फरपुर स्थित SKMCH के पीकू वार्ड में भर्ती चमकी बुखार से पीड़ित दो बच्चों की मौत हो गई है. रून्नीसैदपुर की रहने वाली 3 साल की वर्षा कुमारी और सीतामढ़ी के संदिग्ध एईएस मरीज 21 महीने के रिषि कुमार की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में शुक्रवार को तेज बुखार से पीडि़त 7 बच्चों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. इन बच्चों को पीकू वार्ड से बने प्री फेब्रिकेटेड पीकू वार्ड में शिफ्ट किया गया है.


SKMCH के सुपरिटेंडेंट अधीक्षक डॉ.सुनील कुमार शाही ने बताया कि पुराने भवन के आइसीयू में पीकू वार्ड के बच्चों को भेजा गया है. सरकार के निर्देश पर पीकू वार्ड में अब कोरोना के मरीज भर्ती होंगे, जिसको देखते हुए बच्चों को प्री फेब्रिकेटेड पीकू वार्ड में शिफ्ट किया गया है. परिजनों द्वारा हंगामा किये जाने की बात से इंकार करते हुए एसकेएमसीएच अधीक्षक ने आगे बताया कि कोई हंगामा नहीं हुआ है. जो लोग पीकू वार्ड में हैं उन्हें दो दिनों में पुराने भवन में शिफ्ट कर दिया जायेगा.


तेज बुखार से पीडि़त भर्ती बच्चों में सीतामढ़ी के 21 माह के रिषि कुमार, मुशहरी की तीन वर्षीय अनुराधा कुमारी, मीनापुर के आठ वर्षीय सिद्धांत कुमार, एक वर्षीय आशिक कुमार, मोतिहारी मधुबन की सात वर्षीय नेहा कुमारी और हथौड़ी की पांच वर्षीय मौसम कुमारी शामिल हैं. शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ.गोपाल शंकर साहनी ने बताया कि इलाज के क्रम में रिषि और वर्षा की मौत हो गई है. बच्चों का लक्षण के आधार पर इलाज चल रहा है.