ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

ननद ने रुकवाई होने वाली भाभी की शादी, भाई को ऐसा भड़काया कि टूट गया रिश्ता; वजह सुनकर चौंक जाएंगे

Bihar News: मुजफ्फरपुर में एक शादी तय होने और सभी रस्में पूरी होने के बाद अचानक रिश्ता टूट गया। वजह ऐसी सामने आई जिसने सभी को हैरान कर दिया। मामले में अब पुलिस जांच कर रही है और कई लोगों पर FIR दर्ज की गई है। आखिर क्या था पूरा विवाद, जानने...

ननद ने रुकवाई होने वाली भाभी की शादी, भाई को ऐसा भड़काया कि टूट गया रिश्ता; वजह सुनकर चौंक जाएंगे
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती की शादी सिर्फ इसलिए टूट गई क्योंकि होने वाली ननद को लड़की के सिर के बाल कम लगे। सगाई, फलदान और अंगूठी पहनाने की रस्म पूरी होने के बाद अचानक लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि लड़के की बहन ने भाई को भड़काकर रिश्ता तुड़वा दिया। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है और छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।


जानकारी के मुताबिक, लड़की का परिवार मूल रूप से वैशाली जिले के कटहरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित एफसीआई गोदाम गली में रहता है। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी माधोपुर सुस्ता निवासी नंद किशोर साह के पुत्र सुधाकर कुमार से तय हुई थी। सुधाकर पेशे से कोचिंग संचालक बताया जा रहा है।


बताया गया कि दोनों परिवारों के बीच कई बार बातचीत हुई और लड़का-लड़की की मुलाकात भी कराई गई। रिश्ता तय होने के बाद 22 फरवरी को मुजफ्फरपुर के तिलक मैदान रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में छेका, फलदान और अंगूठी पहनाने की रस्म भी धूमधाम से पूरी की गई। परिवार शादी की तैयारियों में जुट गया था और घर में खुशी का माहौल था।


लेकिन अगले ही दिन लड़की पक्ष के पास लड़के के बड़े भाई के मोबाइल से फोन आया। आरोप है कि फोन पर लड़के की बहन सीमा कुमारी ने बात करते हुए कहा कि लड़की के सिर में बाल कम हैं और ऐसा लगता है कि उसके बाल झड़ रहे हैं, इसलिए अब यह शादी नहीं होगी। यह सुनते ही लड़की पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई।


परिजनों का आरोप है कि सगाई के बाद अचानक शादी तोड़कर उनकी बेटी और पूरे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई है। परिवार ने इसे मानसिक प्रताड़ना बताते हुए सिकंदरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में तीन महिलाओं और तीन पुरुषों समेत कुल छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष के घर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कई आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।