ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरल

Bihar News: मॉल के वाशरूम में अश्लील हरकत करते हुए पकड़े गए प्रेमी, हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पहुंचे थाने

Bihar News: बिहार के मज्फ्फरपुर जिले में मोतीझील स्थित एक मॉल के वाशरूम को लेकर प्रेमी जोड़े पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगने से हंगामा मच गया। मॉल के कर्मचारी प्रेमी जोड़े को वाशरूम के अंदर अश्लील हरकत करते हुए पकड़ लिया।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मज्फ्फरपुर जिले में मोतीझील स्थित एक मॉल के वाशरूम को लेकर प्रेमी जोड़े पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगने से हंगामा मच गया। सोमवार को मॉल के कर्मचारी प्रेमी जोड़े को वाशरूम के अंदर अश्लील हरकत करते हुए पकड़ लिया, जिससे वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस को बुलाना पड़ा। मामला सदर थाना के शेरपुर इलाके का है। आरोपित युवक अघोरिया बाजार-रामदयालु रोड के एक मॉल में काम करता है, जबकि प्रेमिका 12वीं कक्षा की छात्रा है। दोनों मोतीझील मार्केट में किताबें खरीदने के बाद मॉल में घूम रहे थे।


प्रेमी ने पुलिस को बताया कि मॉल में घूमते समय प्रेमिका को पेट में दर्द हुआ, जिसके कारण वह वाशरूम गई। दर्द बढ़ने पर प्रेमी भी उसके पास वाशरूम में गया था। इसी दौरान कर्मचारियों ने उन्हें गलतफहमी के आधार पर अश्लील हरकत का आरोपी बनाकर पकड़ लिया और नगर थानेदार को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे एक-दूसरे को आठ वर्षों से जानते हैं और उनका घर एक ही गांव में लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर है।


वहीं, मॉल के कर्मचारियों का कहना है कि दोनों ने वाशरूम में अश्लील हरकत की, और जब उन्होंने इस बारे में पूछा तो युवक उनसे उलझ गया। कर्मचारियों ने मिलकर दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि दोनों के परिवार को थाने बुलाकर समझाया गया और इस तरह की किसी भी गलती से बचने की हिदायत दी गई। बाद में दोनों को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आगे की जांच जारी रखी है और स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।