ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

JDU नेत्री ने राजद समर्थकों पर लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप, कहा..NDA की जीत का जश्न मनाने से नाराज़ थे लोग

मुजफ्फरपुर के सिपाहपुर में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जेडीयू महिला नेत्री ने आरोप लगाया कि एनडीए की जीत के जश्न से नाराज राजद समर्थकों ने उन पर व उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी ह

बिहार
जेडीयू नेत्री का गंभीर आरोप
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के सिपाहपुर में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें जेडीयू की महिला नेत्री घायल हो गईं। नेत्री का आरोप है कि एनडीए की जीत से नाराज़ राजद समर्थकों ने उन पर और उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया। जश्न मनाकर घर लौटने के दौरान रास्ते में उन्हें घेरकर पीटा गया। 


इस मामले में जेडीयू नेत्री और महानगर अध्यक्ष विंते ज़हरा ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जेडीयू नेत्री ज़हरा ने बताया कि 14 नवंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद पूरे बिहार में जश्न का माहौल था और उन्होंने भी खुशी मनाई थी। इसी को लेकर अहियापुर थाना क्षेत्र के सिपाहपुर के राजद समर्थक, जो दबंग छवि के बताए जाते हैं, नाराज़ थे। आरोप है कि उन्होंने जश्न मनाने का अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी।


उन्होंने बताया कि बीती रात सभी आरोपी उनके भाई के घर में घुसकर मारपीट करने लगे। जब वे मौके पर पहुंचीं, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया और उनके हाथ पर वार किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद सोमवार को जेडीयू नेत्री ने सिटी एसपी कोटा किरण कुमार से मिलकर कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


पूरे मामले पर सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट किए जाने की शिकायत मिली है। जेडीयू नेत्री ने लिखित आवेदन दिया है। दोनों ही ओर से शिकायत दर्ज हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद होने की जानकारी भी मिली है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता