ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

Bihar News: चौक पर भीड़ के बीच डॉक्टर को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की दी धमकी; वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कांटी चौक पर दिनदहाड़े डॉक्टर उज्ज्वल साहू पर भीड़ ने हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें डॉक्टर को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है।

 Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी चौक पर स्थानीय डॉक्टर उज्जवल कुमार साहू के साथ हुई बेरहमी से मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोगों की भीड़ ने डॉक्टर साहू को घेरकर बुरी तरह पीटा और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। घटना शनिवार की बताई जा रही है। 


घटना की CCTV और मोबाइल फुटेज सामने आने के बाद इलाके में गंभीर आक्रोश व्याप्त है। सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि यह हमला एक भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हुआ, फिर भी किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।


जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर उज्जवल कुमार साहू शनिवार दोपहर कांटी चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर पर कुछ सामान लेने पहुंचे थे। तभी किसी पुराने विवाद को लेकर कुछ स्थानीय लोगों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ते ही 5-6 लोगों ने उन्हें घेरकर लात-घूंसे और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। घटना के दौरान डॉक्टर साहू मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। इसके बाद हमलावरों ने उन्हें खुलेआम जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।


घटना के बाद कांटी के कई वार्ड पार्षद, स्थानीय नेता और नागरिक संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। लोगों का आरोप है कि आरोपी पहले भी डॉक्टर और उनके परिवार पर दबाव बना चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और चेतावनी दी है कि अगर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे अनशन और सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे।


कांटी थानाध्यक्ष ने कहा, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मारपीट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। हम वीडियो की जांच कर रहे हैं। दोषियों की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है, FIR दर्ज की जा रही है। पुलिस ने आस-पास के CCTV फुटेज जब्त कर लिए हैं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टी फस्ट बिहार झारखंड नहीं करता है। 


कांटी के सभापति, उप सभापति और वार्ड पार्षदों ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया है और पीड़ित डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग की है। स्थानीय संगठनों ने मांग की है कि प्रशासन CCTV फुटेज को सार्वजनिक करे और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।