ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

यूट्यूब देखकर पोती ने कर दी दादा की हत्या, बैड टच से परेशान होकर प्रेमी की मदद से दिया घटना को अंजाम

मुजफ्फरपुर में एक पोती ने अपने दादा की हत्या यूट्यूब देखकर कर दी। उसका दादा अक्सर उसे बैड टच करके परेशान करता था और भद्दी-भद्दी गालियां देता था। दादा को रास्ते से हटाने के लिए उसने अपने प्रेमी की मदद ली।

BIHAR POLICE
हत्या का खुलासा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

muzaffarpur crime: मुजफ्फरपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। मामले का खुलासा होने पर पुलिस भी हैरान रह गयी। क्योंकि बुजुर्ग की हत्या उनकी पोती ने यूट्यूब देखकर की थी। लड़की का दादा अक्सर अपनी पोती को गंदी-गंदी गालियां देते थे। कई बार बैड टच भी किया था जिससे पोती परेशान रहती थी। दादा की हत्या करने में उसे अपने प्रेमी का साथ मिला था। उसके साथ ही मिलकर उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। 


घटना मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी की है जहां एक दिन पहले हुए बुजुर्ग कौशल किशोर गुप्ता की नृशन्स हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. बुजुर्ग की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनकी सगी पोती ने ही की थी। अपने प्रेमी के साथ मिलकर नाबालिग पोती ने हीं अपने दादा को पहले ईट से कुंचकर मारा फिर चाकू से कई बार वार कर हत्या कर दी.


घटना के पीछे की वजह बताई जा रही है कि बुजुर्ग दादा अक्सर अपनी पोती को गंदी-गंदी गालियां देते थे वहीं कई बार बैड टच भी किया था जिससे पोती परेशान रहती थी. ऐसे में उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने दादा की हत्या कर दी. सोमवार की देर रात उसने अपने घर वालों के खाने में नींद की गोली मिला दी। सब सो गये तो फिर दादा के कमरे में जाकर उनकी हत्या कर दी.


 इस घटना से पहले पोती ने यूट्यूब पर हत्या का आइडिया सीखा, ताकि कहीं फिंगरप्रिंट न आए, उसने सर्जिकल ग्लब्स लगाकर इस घटना को अंजाम दिया, और घर वालों के मोबाइल प्रेमी के हाथों कहीं फेंकवा दिया ताकि शक बाहर के लोगों पर जाए. मामले का खुलासा करते हुए नगर एसडीपीओ 1 सीमा देवी ने बताया कि पुलिस ने मामले की काफी गंभीरता से तफ्तीश की, FSL की टीम ने भी जाँच की, जिसके बाद ये क्लियर हो गया कि घटना में पोती ही शामिल है. घटना में प्रयुक्त चाकू और ईंट भी बरामद कर लिया गया है. 



बता दे कि मंगलवार की सुबह मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी में 65 वर्षीय बुजुर्ग कौशलेन्द्र किशोर गुप्ता की लाश उनके कमरे में मिली थी, उनके सर पर ईंट से वार किया गया था वही शरीर पर कई जगह चाकुओं के निशान थे. इस दौरान घर से तीन मोबाइल गायब मिले थे जिसके बाद संदेह जताया जा रहा था कि किसी बाहरी ने इस घटना को अंजाम दिया होगा, हालांकि महज कुछ घंटे में पुलिस ने इसका सफल तरीके से उद्वेदन कर दिया. 


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता