ब्रेकिंग
लाखों की नौकरी छोड़ी, चार बार की कोशिश... फिर हासिल की UPSC में 69वीं रैंक, सासाराम की कमान संभालने वाली कौन हैं IAS प्रिया रानी?✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦लाखों की नौकरी छोड़ी, चार बार की कोशिश... फिर हासिल की UPSC में 69वीं रैंक, सासाराम की कमान संभालने वाली कौन हैं IAS प्रिया रानी?✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान

बेटी के घर आम और लीची लेकर जा रहे अधेड़ को बोलेरो ने रौंदा, NH जाम कर ग्रामीणों ने किया हंगामा, हालत नाजुक

मुजफ्फरपुर के मादापुर चौबे गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार अधेड़ को कुचल दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने अंडरपास की मांग को लेकर तीन घंटे तक NH जाम कर प्रदर्शन किया।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिला के सदर थाना क्षेत्र के न्यू बाइपास फोरलेन स्थित मादापुर चौबे गांव के पास मंगलवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार अधेड़ को बुरी तरह रौंद दिया. जख्मी व्यक्ति की पहचान मीनापुर थाना के जमीन मठिया निवासी राकेश कुमार सिंह (56) के रूप में की गई है. घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ीछोड़कर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है .


बेटी के घर लीची-आम लेकर जा रहे थे 

जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार सिंह मंगलवार की दोपहर अपनी बेटी और दामाद अरुण पांडेय के घर मादापुर चौबे जा रहे थे. वे अपनी बाइक पर गांव से आम, लीची और कटहल लेकर निकले थे. जैसे ही वे एनएच पर बने कट के पास पहुंचे और अपनी बाइक को मोड़ा, तभी रामदयालु की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में उनका पैर टूट गया और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं .


अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

इस फोरलेन पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से आक्रोशित होकर मादापुर चौबे गांव के ग्रामीणों ने अंडरपास बनाने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे (NH) को जाम कर दिया. करीब तीन घंटे तक चले इस हंगामे के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. घटना की सूचना मिलते ही सदर थानेदार नवलेश कुमार आजाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे ग्रामीणों का कहना था कि इस कट पर बार-बार लोगों की जान जा रही है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थानेदार ने मुसहरी आरओ (राजस्व अधिकारी) को मौके पर बुलाया. मुसहरी आरओ द्वारा बुधवार को एसडीओ के साथ ग्रामीणों की बैठक कराने का लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद ही आक्रोशित लोगों ने जाम समाप्त किया .

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता