ब्रेकिंग
बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦बेतिया में बर्खास्त होमगार्ड जवान का वर्दी पहनकर डांस करते वीडियो वायरल, महिला दुकानदार के साथ लगाए ठुमके✦छठ पर रेलवे का तोहफा! राजेंद्रनगर और नई दिल्ली के बीच चलेगी पूर्ण AC पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦बिहार में STET परीक्षा की तारीख फिर बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम✦Success Story: 20 साल की उम्र में भागलपुर की वंशिका विराज बनीं इंडिगो कैडेट पायलट, बिहार का बढ़ाया मान✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦बेतिया में बर्खास्त होमगार्ड जवान का वर्दी पहनकर डांस करते वीडियो वायरल, महिला दुकानदार के साथ लगाए ठुमके✦छठ पर रेलवे का तोहफा! राजेंद्रनगर और नई दिल्ली के बीच चलेगी पूर्ण AC पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦बिहार में STET परीक्षा की तारीख फिर बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम✦Success Story: 20 साल की उम्र में भागलपुर की वंशिका विराज बनीं इंडिगो कैडेट पायलट, बिहार का बढ़ाया मान

मुजफ्फरपुर में हार्वेस्टर मैकेनिक की पीटकर हत्या, पंजाब से आरोपी चालक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के बोचहां में हार्वेस्टर चालक ने विवाद के बाद लोहे की रॉड से मैकेनिक अमरजीत सिंह के सिर पर हमला कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार न्यूज
मामूली विवाद में खूनी वारदात
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र स्थित बुढ़ी रसूलपुर गांव में धान कटाई के लिए पंजाब से आए हार्वेस्टर मशीन के मैकेनिक पर हुए हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में बोचहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हार्वेस्टर चालक को पंजाब से गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, पंजाब से हार्वेस्टर मशीन और उसके चालक के साथ मैकेनिक अमरजीत सिंह भी धान की कटाई के लिए बुढ़ी रसूलपुर पहुंचे थे। 7 नवंबर की रात मशीन में आई खराबी को ठीक करने के दौरान मैकेनिक अमरजीत सिंह और हार्वेस्टर चालक गुरप्रीत सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।


विवाद बढ़ने पर चालक गुरप्रीत सिंह ने लोहे की रॉड से अमरजीत सिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अमरजीत सिंह को इलाज के लिए प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 8 नवंबर की रात उनकी मौत हो गई।


घटना के संबंध में घायल मैकेनिक के चचेरे भाई के लिखित आवेदन पर बोचहां थाना में कांड संख्या 323/26 दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए बोचहां पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी गुरप्रीत सिंह, थाना रामपुरा, जिला भटिंडा (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है।