ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मुजफ्फरपुर 'आंखफोड़वा' कांड : आंखों की रौशनी तो चली गई, अब सरकार की तरफ से मिलेगा एक-एक लाख मुआवज़ा

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में गैर सरकारी आंख के अस्पताल में लापरवाही से मोतियाबिंद ऑपरेशन करने के बाद दर्जनों लोगों ने अपनी आंखें गवां दी थी। अपनी आंखों की रोशनी गंवाने वाले 19

मुजफ्फरपुर 'आंखफोड़वा' कांड : आंखों की रौशनी तो चली गई, अब सरकार की तरफ से मिलेगा एक-एक लाख मुआवज़ा
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में गैर सरकारी आंख के अस्पताल में लापरवाही से मोतियाबिंद ऑपरेशन करने के बाद दर्जनों लोगों ने अपनी आंखें गवां दी थी। अपनी आंखों की रोशनी गंवाने वाले 19 पीड़ितों को अब मुआवजा मिलेगा। शीघ्र एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर यह राशि संबंधित जिलाधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अविलंब पीड़ितों को राशि मुहैया करा दें। मुख्यमंत्री राहत कोष से एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि भेजी गई है। 


मालूम हो कि 22 नवंबर, 2021 से 27 नवंबर 2021 के बीच मुजफ्फरपुर गैर सरकारी आंखों के अस्पताल, जूरन छपरा रोड नंबर 2 द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 19 लोगों ने अपनी आंखों की रोशनी गंवा दी थी। पीड़ितों में मुजफ्फरपुर के नौ, पूर्वी चम्पारण के दो, शिवहर के दो, वैशाली के तीन, समस्तीपुर, सारण एवं पश्चिमी चम्पारण जिले के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

टैग्स