ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मुजफ्फरपुर में ओवरटेक के चक्कर में बाइक सवार दंपति को ट्रक ने रौंदा, महिला की मौके पर मौत

MUZAFFARPUR: एक ट्रक ने ओवरटेक के चक्कर में बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। इस घटना में बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने ट्रक के च

मुजफ्फरपुर में ओवरटेक के चक्कर में बाइक सवार दंपति को ट्रक ने रौंदा, महिला की मौके पर मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: एक ट्रक ने ओवरटेक के चक्कर में बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। इस घटना में बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने ट्रक के चालक की जमकर पिटाई कर दी और घंटों बंधक बनाये रखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को आक्रोशित भीड़ से छुड़ाया फिर अपने साथ थाने ले गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। 


घटना मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के भगवनपुर रेवा रोड की है। जहां ओवरटेक के चक्कर में ट्रक के ड्राइवर ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। बाइक सवार महिला की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने भीड़ से उक्त चालक को छुड़ाया और अपने साथ थाने ले गयी। 


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही घटनास्थल से ट्रक को भी जब्त कर लिया। मृतका की पहचान बबीता देवी के रूप में हुई है जो अपने पति रंजीत कुमार के साथ किसी काम से आई थी। मृतका मूल रूप से जिले के सरैया थाना क्षेत्र के रेवा बसंतपुर के रहने वाली थी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता