ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे दो युवक, खोजबीन में जुटे ग्रामीण

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक नदी के गहरे पानी में डूब गए। जिसके बाद मौक़े पर अफरा

मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे दो युवक, खोजबीन में जुटे ग्रामीण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक नदी के गहरे पानी में डूब गए। जिसके बाद मौक़े पर अफरा-तफरी मच गयी। नदी में डूबे दोनों युवको की खोजबीन में स्थानीय लोग जुटे हैं लेकिन अब तक दोनों में से किसी का पता नहीं चल सका है। इस घटना से परिजनों के बीच चीख पुकार मचा हुआ है।


दरअसल घटना मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के रामनगर का है जहां आज देर शाम जन्माष्टमी मनाये जाने के बाद आज़ कुछ लोग मूर्ति विसर्जन करने लखनदेई नदी में गए थे। जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक लखनदेई नदी के गहरे पानी में समा गये। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक दोनो युवक लखनदेई नदी में डूब चुके थे। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 


जिसके बाद डूबे दोनों युवकों की तालाश स्थानीय लोगों द्वारा किया जाने लगा लेकिन अभी तक दोनों युवकों का पता नहीं चल सका है। वहीं सूचना पर पहुंचीं औराई थाना की पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से लखनदेई नदी में डूबे दोनों युवकों की तलाश में जुटी है। वही मामले में औराई थाना अध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक लखनदेई नदी में डूब गए हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से डूबे दोनों युवकों की तलाश में जुटी है।

टैग्स