ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, मुजफ्फरपुर और सीवान में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

DESK: बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग में वज्रपात को लेकर अब नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से सीवान और मुजफ्फरप

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, मुजफ्फरपुर और सीवान में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग में वज्रपात को लेकर अब नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से सीवान और मुजफ्फरपुर जिले के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। 

बिहार के मुजफ्फरपुर और सीवान जिले कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है। इस दौरान लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है।


लोगों से यह आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि खूले में है तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। 


सीवान और मुजफ्फरपुर जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना जतायी गयी है। इन जिलों के कुछ स्थानों पर हवा की गति 30-40 KMPH या ज्यादा और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है। 


बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, मुजफ्फरपुर और सीवान में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

टैग्स