ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: हत्या, हादसा या आत्महत्या? रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालत में मिला लोको पायलट का शव, फीका पड़ा होली का जश्न

Bihar News: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां होली के जश्न के बीच रेलवे ट्रैक पर एक लोको पायलट का संदिग्ध हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थ

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां होली के जश्न के बीच रेलवे ट्रैक पर एक लोको पायलट का संदिग्ध हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुढ़नी टड़िया गांव के पास की है। हत्या, हादसा या आत्महत्या तीनों एंगल पर पुलिस जांच कर रही है।


स्थानीय लोगों ने शव की सूचना  कुढ़नी थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुढ़नी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर परिजन को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच में भेज दिया। मृतक के जेब से भारतीय रेलवे का एक पहचान आई कार्ड मिला, जिससे शख्स की पहचान पूर्व मध्य रेलवे में कर्मचारी लोको पायलट के रूप में हुई है।


मृतक की पहचान 33 वर्षीय अमरेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो शिवहर जिला के हिरम्माथाना क्षेत्र के बेलाई दूलह के रहने वाले थे। कुढ़नी थाना प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि कुढ़नी टड़िया के समीप रेलवे ट्रैक पर एक शव मिलने की मिली थी जिसकी पहचान कर ली गई है । पोस्टमार्टम के लिए सबको एसकेएमसीएस भेज दिया गया है। परिवार वालों से अभी आवेदन नहीं मिला है।