ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को लीची पहुंचाने वाले अधिकारी निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

MUZAFFRPUR: मुजफ्फरपुर में कृषि विभाग के एक सीनियर अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद से प्राशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया है. वे अधिकारी मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFRPUR: मुजफ्फरपुर में कृषि विभाग के एक सीनियर अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद से प्राशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया है. वे अधिकारी मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रपति भवन, पीएम हाउस व अन्य जगहों पर शाही लीची उपहार देने के लिए दिल्ली गए थे. अधिकारी बिहार भवन में ठहरे थे.रिपोर्ट आने के बाद उन्हें कोविड सेंटर भेज दिया गया है. 

लीची को फ्रीजर वैन से भेजा गया था,वह एक केयरटेकर के रूप में वहां गए थे, कृषि विभाग के अधिकारी मुजफ्फरपुर से ट्रेन से दिल्ली गए थे, वहां से 11 जून को फ्लाइट से वापस लौटे थे. 12 जून को उन्हें हल्का बुखार हुआ. जिसके बाद वे 13 जून को कोरोना जांच के लिए गए. जहां उनका सैंपल लिया गया. जांच रिपोर्ट आ गई है, उसमें वे कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं.   

कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि उनके पास सीनियर अधिकारी के पॉजिटिव होने की सूचना कंट्रोल रूम से आई हैं. प्रशासन उनके  संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में जुट गई है. उनका भी सैंपल जांच के लिए लिया जाएगा. 

बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर से दिल्ली जाने के बाद वह अधिकारी बिहार भवन में ठहरे थे, उनके मुताबिक वे वहां अकेले ही  रहे थे. वहीं स्वास्थ्य विभाग उनके परिवार के सदस्यों का सैंपल लेगी. सभी को फिलहाल होम क्वारंटाइन कर दिया गया है. 


 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता