ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

कोलकाता भगदड़ में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के परिजनों से मिले बंगाल के मंत्री, सौंपा 50 लाख का चेक

Bihar News: कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की मौत के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने पीड़ित परिवार को बड़ी आर्थिक सहायता दी है। बंगाल सरकार के मंत्री उमेश राय मुजफ्फरपुर पहुंचे और परिवार को 25-25 लाख रुपये...

कोलकाता भगदड़ में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के परिजनों से मिले बंगाल के मंत्री, सौंपा 50 लाख का चेक
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar News: कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के दौरान मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की मौत के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है. शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री उमेश राय मुजफ्फरपुर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिवार को 25-25 लाख रुपये के दो चेक सौंपे. इस दौरान मृतक की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था.


पश्चिम बंगाल सरकार में संसदीय कार्य, शहरी विकास एवं नगर पालिका विभाग के मंत्री उमेश राय शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया. मंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान हुई यह घटना बेहद दुखद थी, जिसने बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया था. मुख्यमंत्री के निर्देश पर वे पीड़ित परिवार को सहायता राशि सौंपने पहुंचे हैं. सरकार इस मुश्किल समय में परिवार के साथ खड़ी है और आगे भी जरूरत के अनुसार मदद की जाएगी.


17 अक्टूबर को कोलकाता भगदड़ में गई थी पिता-पुत्र की जान

दरअसल, 17 अक्टूबर को कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी बारिश के दौरान भगदड़ मच गई थी. इस हादसे में कुल 19 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 25 लोग घायल हुए थे. मृतकों में मुजफ्फरपुर के भगवानपुर बीबीगंज स्थित सकेतपुरी निवासी अभिषेक कुमार श्रीवास्तव और उनका सात वर्षीय बेटा आयुष कुमार श्रीवास्तव भी शामिल थे.


अभिषेक कुमार श्रीवास्तव मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में काम करते थे. हादसे के दौरान उनकी पत्नी निभा कुमारी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. परिवार के साथ मौजूद उनके परिचित राजेश कुमार श्रीवास्तव भी इस घटना में घायल हुए थे. एक ही परिवार के पिता-पुत्र की मौत से मुजफ्फरपुर में भी शोक का माहौल था.


पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से सहायता राशि मिलने के बाद मृतक के भाई अंकित कुमार श्रीवास्तव ने सरकार से परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की. उन्होंने कहा कि इस हादसे में उनके परिवार के दो सदस्य हमेशा के लिए चले गए. घटना के बाद से पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से परिवार की मदद की जा रही है और अब 25-25 लाख रुपये के चेक सौंपे गए हैं.


अंकित कुमार ने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए किसी एक सदस्य को नौकरी दी जानी चाहिए, जिससे आगे परिवार का भरण-पोषण हो सके.


SIT कर रही भगदड़ की जांच

मंत्री उमेश राय ने बताया कि कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की जांच एसआईटी कर रही है. जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी. उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी हरसंभव सहायता करेगी.


इस दौरान मुजफ्फरपुर नगर के भाजपा विधायक रंजन कुमार समेत भाजपा के कई नेता भी मौजूद रहे.