ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

किन्नरों ने सहारा बैंक के मैनेजर को बीच सड़क पर बंधक बनाया, जमकर किया हंगामा

MUZAFFARPUR: सहारा इंडिया में कई निवेशकों की राशि फंस गई है। इसको लेकर लोगों का गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है, जहां सहारा इंडिया में जमा पैसे की भुगतान न ह

किन्नरों ने सहारा बैंक के मैनेजर को बीच सड़क पर बंधक बनाया, जमकर किया हंगामा
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: सहारा इंडिया में कई निवेशकों की राशि फंस गई है। इसको लेकर लोगों का गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है, जहां सहारा इंडिया में जमा पैसे की भुगतान न होने से निराश किन्नरों ने बैंक मैनेजर को बंधक बना लिया और उसे जमकर जलील किया।



मामला मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थानाक्षेत्र का है, जहां सहारा इंडिया बैंक के ब्रांच में अपने जमा पैसे न मिलने पर आक्रोशित किन्नरों का एक समूह पहुंचा और बैंक मैनेजर को बंधक बना सड़क पर ले आये। शुक्रवार की शाम सड़क जाम कर अनोखे ढ़ग से विरोध प्रदर्शन करने लगे। 



किन्नरों का सवाल था कि जब पैसे निकासी को लेकर कई साल से कोर्ट में मामला चल रहा है तो फिर उस अवधि में पैसा जमा क्यों कराया जा रहा था। हम सबने एक एक रुपया मांग कर 10 वर्षों तक जमा किया था, लेकिन उसे वापस नहीं किया जा रहा है। 


सहारा बैंक कर्मियों ने बताया कि इनलोगो की समस्या का निदान जल्द किया जाएगा। वहीं पुलिस के समझाने पर किन्नर शांत हुए और सड़क जाम हटाया। इसके बाद पुलिस ने बैंक मैनेजर को मुक्त किया।अनोखे विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता