ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मुजफ्फरपुर में जनसुराज की सभा में भारी हंगामा, नाश्ता को लेकर कार्यकर्ताओं में झड़प, हेलमेट से हमले की कोशिश

मुजफ्फरपुर के बरूराज में जन सुराज की बिहार बदलाव सभा के दौरान नाश्ता को लेकर कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। हेलमेट से हमला करने की कोशिश के बाद सभा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

बिहार
नाश्ते के लिए रणक्षेत्र बना मंच
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के बरूराज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया चौक के पास रविवार को जन सुराज द्वारा आयोजित बिहार बदलाव सभा के दौरान भारी हंगामा खड़ा हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत तो शांतिपूर्वक हुई, लेकिन अंत में कार्यकर्ताओं के बीच नाश्ते को लेकर विवाद हो गया। नाश्ता का पैकेट लेने के लिए कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गये। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। 


नाश्ता लेने को लेकर विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभा समाप्ति के बाद में नाश्ता लेने को लेकर कार्यकर्ता आपस में उलझ गए।  पहले हल्की कहासुनी हुई, लेकिन कार्यकर्ता एक-दूसरे को धक्का-मुक्की करने लगे और कार्यक्रम का माहौल बिगड़ गया।


हेलमेट से हमले की कोशिश

झड़प के दौरान एक युवक ने हेलमेट उठाकर दूसरे युवक पर वार करने की कोशिश करते हुए देखा गया। यह दृश्य देखते ही सभा स्थल पर मौजूद लोग घबरा गए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग इधर-उधर भागने लगे और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति बेकाबू होती देख आयोजन समिति के जिम्मेदार पदाधिकारी पहुंच कर कार्यकर्ताओं को अलग किया गया और माहौल शांत कराया गया।


स्थानीय लोगों की नाराजगी

जनसुराज की सभा में मौजूद स्थानीय लोगों का कहना था कि जनता बदलाव की उम्मीद लेकर कार्यक्रम में आती है, लेकिन इस तरह के विवाद पार्टी की छवि को कमजोर करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे से ऐसे आयोजनों में बेहतर अनुशासन और प्रबंधन किया जाएगा ताकि कार्यक्रम अपने उद्धेश्य से ना भटके।मुजफ्फरपुर में जनसुराज की सभा में भारी हंगामा, नाश्ता को लेकर कार्यकर्ताओं में झड़प, हेलमेट से हमले की कोशिशमुजफ्फरपुर में जनसुराज की सभा में भारी हंगामा, नाश्ता को लेकर कार्यकर्ताओं में झड़प, हेलमेट से हमले की कोशिश

मुजफ्फरपुर में जनसुराज की सभा में भारी हंगामा, नाश्ता को लेकर कार्यकर्ताओं में झड़प, हेलमेट से हमले की कोशिश

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता