ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

इंटर की परीक्षा देने जा रहे 2 छात्रों को ट्रक ने कुचला, एक की मौके पर मौत

MUZAFFARPUR : इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में इंटर की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा छात्र गंभीर रुप

इंटर की परीक्षा देने जा रहे 2 छात्रों को ट्रक ने कुचला, एक की मौके पर मौत
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में इंटर की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया. 

हादसा मुजफ्फरपुर के सकरा थाना इलाके के विशनपुर बखरी का है, जहां इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत होने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है. मृतक छात्र की पहचान पूसा के मोहम्मदा के रहने वाले अविनाश के रुप में की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि  पूसा के मोहम्मदा निवासी 18 साल के  अविनाश और नीरज एक साथ परीक्षा देने जा रहे थे, इसी दौरान दोनों अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही अविनाश की मौत हो गई, वहीं नीरज गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायल नीरज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

वहीं हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक को पकड़  लिया और पुलिस को सूचना दी. हालांकि घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए. गुस्साए लोगों ने विरोध करते हुए सड़क जाम कर दिया है. वहीं मौके पर पहुंच पुलिस गुस्साए लोगों को समझाने का काम कर रही है. मृत छात्र के डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.