ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

वाह रे बिहार पुलिस ! '500 रुपया और दो किलो लहसुन लेकर आयो तभी काम होगा ...',लापता युवक को खोजने के लिए अनोखी डिमांड, पिता ने बताया सच

BIHAR POLICE : जब भी थाने पर जाता हूं, तो पुलिस पदाधिकारी डांट कर भगा देते हैं। थाने के दरोगा के द्वारा कहा गया कि दो किलो लहसुन और 500 रुपए लेकर आओ

BIHAR POLICE
BIHAR POLICE
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR POLICE : बिहार में अक्सर कुछ न कुछ ऐसा होता ही रहता है जिससे यह राज्य सुर्खियों में बना रहता है। उसमें भी बिहार पुलिस के कारनामों की चर्चा सबसे अधिक होती है। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है तो आइए जानते हैं की क्या है यह पूरी खबर ?


दरअसल, बिहार पुलिस को लेकर पिछले कुछ दिनों से विभिन्न जिलों में खाकी पर हमले की खबरें आ रही थीं और इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी उठ रहे थे। इस बीच अब मुजफ्फरपुर जिले में खाकी को लेकर एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। यहां एक पिता ने आरोप लगाया है कि जब वो अपने लापता बेटे की फरियाद लेकर थाने में गए तो दारोगा ने उनसे 2 किलो लहसुन की डिमांड कर दी।


इतना ही नहीं दारोगा जी ने लापता युवक के पिता से यह भी कहा की वह दो किलो लहसून के साथ ही साथ 500 रुपए नगद भी दें तभी उसकी फ़रियाद सुनी जाएगी। जबकि मीनापुर थाना क्षेत्र के पिपराहां गांव से पांच दिसंबर 2022 से लापता युवक अजीत कुमार का अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवक की बरामदगी के लिए परिजन लगातार थाने का चक्कर लगाकर थक गए हैं। इसके बाद अब यह मामला सामने आया है। 


इधर, अब लाचार पिता योगेंद्र भगत ने आरोप लगाया कि जब भी थाने पर जाता हूं, तो पुलिस पदाधिकारी डांट कर भगा देते हैं। थाने के दरोगा के द्वारा कहा गया कि दो किलो लहसुन और 500 रुपए लेकर आओ, तभी मामले में कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित योगेंद्र भगत ने अधिवक्ता एसके झा के माध्यम से बिहार मानवाधिकार आयोग एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल की हैं।