ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

होली में दर्दनाक हादसा : ससुराल से पर्व मना लौट रहे दामाद की सड़क हादसे में मौत

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो।

होली में दर्दनाक हादसा : ससुराल से पर्व मना लौट रहे दामाद की सड़क हादसे में मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इस कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां होली के मौके पर ससुराल जा रहे एक दामाद की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, होली खेलकर लौट रहे दामाद की दर्दनाक मौत हो गई।  वह होली पर्व मनाने के लिए ससुराल गया था। जब  होली खेलकर बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था तभी वह तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। इसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह  घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर की है। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान अहियापुर के विजय छपरा निवासी इंद्रजीत सहनी के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद आनन-फानन में लोगों ने मामले की जानकारी अहियापुर थाने की पुलिस को दी। वहीं, सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। 


उधर, होली खेलने के बाद इंद्रजीत ससुराल से अपनी बाइक से विजय छपरा स्थित आवास लौट रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। मामले में अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिजन के बयान के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. परिजनों के बयान के आधार पर पूरा मामला रोड एक्सीडेंट का ही प्रतीत होता है।