ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

BIHAR NEWS : ड्यूटी से घर जा रहे मॉल कर्मी पर फायरिंग, गंभीर रूप से घायल

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़

BIHAR NEWS : ड्यूटी से घर जा रहे मॉल कर्मी पर फायरिंग, गंभीर रूप से घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। जहां ड्यूटी से घर को जा रहे मॉल कर्मी को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। 


जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर से ड्यूटी कर अपने घर को जा रहे एक व्यक्ति को अपराधियों ने मारी गोली गंभीर स्थिति में घायल व्यक्ति का मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर और अहियापुर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के समीप का है जहां मीनापुर थाना क्षेत्र के लौतन गांव के निवासी रंजन कुमार मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर रिलायंस मॉल में ड्यूटी करने के बाद देर शाम अपने घर को जा रहा था तभी मीनापुर और अहियापुर थाना क्षेत्र के बोर्डर विश्वकर्मा चौक के पास अपराधियों ने उसे गोली मार दी जिसमें एक गोली रंजन कुमार के पीठ में लगी हुई है। 


वहीं, इस घटना के बाद रंजन कुमार जख्मी होकर भागता रहा फिर एक चौक पर अपना गाड़ी रोक कर परिजनों को सूचित किया और वही गिर गया जिसके बाद राहगीरों के द्वारा मामले की सुचना मीनापुर थाना की पुलिस को दी गई वही मामले की सुचना प्राप्त होते ही मीनापुर थाना में कार्यरत डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गोली लगने से घायल रंजन कुमार को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। 


जहां से उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने घायल रंजन कुमार को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां गंभीर स्थिति में रंजन कुमार का इलाज चल रहा है वही मामले में परिजन ने बताया कि रंजन कुमार मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर में स्थित रिलायंस मॉल में ड्यूटी करने के बाद देर शाम वापस अपने घर को जा रहा था तभी विश्वकर्मा चौक के समीप अपराधियों द्वारा उसे गोली मार दी गई है। 


इधर गोली मारने के पीछे वजह क्या है इसको लेकर परिजनों ने कुछ भी बोलने से परहेज किया वैसे स्थानीय लोगों की माने तो लूट में असफल होने के बाद अपराधियों के द्वारा रंजन कुमार को गोली मारने की बात सामने आ रही है वही घटनास्थल को लेकर जब मीनापुर और अहियापुर थाना की पुलिस से बात की गई तो फिलहाल दोनों थाना प्रभारी द्वारा एक दूसरे का थाना क्षेत्र बताया जा रहा है।