ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

दिन में डॉक्टरी, रात में लूटपाट; इस तरीके से पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वॉन्टेड बदमाश

MUZAFFARPUR : बिहार में मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां पुलिस ने एक मोस्ट वांटेड बदमाश को अपने कब्जे में ली है। जिसपर सरकार ने पहले से ही इनाम घोषित कर र

दिन में डॉक्टरी, रात में लूटपाट; इस तरीके से पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वॉन्टेड बदमाश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां पुलिस ने एक मोस्ट वांटेड बदमाश को अपने कब्जे में ली है। जिसपर सरकार ने पहले से ही इनाम घोषित कर रखा था। एसटीएफ बिहार और मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बोचहां थाना क्षेत्र के तुर्की भट्टा के समीप से 50 हजार के इनामी अपराधी डॉक्टर गिरोह के सदस्य कार्तिक कुमार उर्फ कार्तिक राज उर्फ छोटन राज सहित चार को गिरफ्तार किया है।


इस दौरान एक अपराधी मौके से फरार हो गया। सभी अपराधी वहां पर डकैती की योजना बना रहे थे। कार्तिक बोचहां थाना के सरवानीचक का रहने वाला है। इसके अलावा चौपार निवासी मो. कैश, बोचहां भगवानपुर निवासी विजय कुमार, धरना टोला निवासी भरत कुमार शामिल हैं। वहीं कर्णपुर दक्षिणी निवासी अपराधी सुभाष कुमार फरार हो गया। कार्तिक के पास से एक देसी पिस्टल, 13 पुड़िया स्मैक व मोबाइल जब्त किए गए हैं। कैश के पास से 16 पुड़िया स्मैक, एक जिंदा गोली, एक मोबाइल, विजय के पॉकेट से एक चाकू, 11 पुड़िया स्मैक और भरत के पास से 10 पुड़िया स्मैक, एक मोबाइल और एक कार जब्त की गई है। 


एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर गिरोह के चार सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। एक फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसमें विजय कुमार क्वैक है। वह गांव में घूम-घूमकर मरीजों का इलाज करता है। इस बहाने वह घर और संस्थानों की रेकी भी करता था। वहीं कर्णपुर दक्षिणी निवासी अपराधी सुभाष कुमार फरार हो गया। 


उधर, एसएसपी ने बताया कि एसटीएफ को मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से अपराधियों के जुटने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के सदस्यों के निशाने पर पेट्रोल पंप और सीएसपी था। पूछताछ में जानकारी मिली है कि गिरोह के सदस्य मोतीपुर और बोचहां में पेट्रोल पंप और सीएसपी में डकैती करने वाले थे। बोचहां थानेदार राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।