ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIHAR CRIME : धनतेरस से पहले दुकानदार से लूट, विरोध करने पर मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

MUZAFFARPUR : देश भर में आज से रौशनी का पर्व दिवाली कि शुरुआत हो रही है। ऐसे में लोग अपने घर को सजाने के लिए अलग-अलग चीजों कि खरीददारी कर रहे हैं। लेकिन, इस पर्व के बीच कई जगहों प

BIHAR CRIME : धनतेरस से पहले दुकानदार से लूट, विरोध करने पर मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : देश भर में आज से रौशनी का पर्व दिवाली कि शुरुआत हो रही है। ऐसे में लोग अपने घर को सजाने के लिए अलग-अलग चीजों कि खरीददारी कर रहे हैं। लेकिन, इस पर्व के बीच कई जगहों पर चोरी की भी घटना निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आ रहा है। जहां चोरी कि एक घटना को अंजाम दिया गया है। 


जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर में दिवाली के मौके पर खरीदारी करने के बहाने लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दी गई है। तीन बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर 8 लाख रुपए की लुट की है। विरोध करने पर दुकानदार के पैर में गोली मारी गई है। उसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती करवाया है। 


बताया जा रहा है कि फिलहाल दुकानदार ख़तरे से बाहर है। यह घटना कांटी इलाके के सदादपुर की है। शनिवार के रात बाइक सवार तीन अपराधी डिजिटल दुकान पर पहुंचे। पहले रिचार्ज करवाया। फिर मनी ट्रांसफर करने की बात करते ही हथियार तान दिया। जिसके बाद लुट पाट की विरोध करने पर गोली मारी गई।


इधर, घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण एसपी विद्यासागर और कांटी थाना अध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले कि जांच में जूट गई है। जल्द ही मामले कि जांच रिपोर्ट सामने आ जाएगी। फिलहाल पुलिस दुकान में लगे CCTV कैमरे को खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की कारवाई में जुटी हुई है।