ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र हरिषभा चौक स्थित सुमन श्री नर्सिंग होम में उस वक्त अफरा तफरी मच गयी जब एक महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र हरिषभा चौक स्थित सुमन श्री नर्सिंग होम में उस वक्त अफरा तफरी मच गयी जब एक महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लगाते हुए घंटो सड़क जाम कर बवाल काटा. 

डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की निवासी भोला कुमार की पत्नी श्वेता तिवारी को डिलीवरी के लिए परिजनों ने गुरुवार की अहले सुबह भर्ती करवाया था, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था. वहीं आज सुबह डिलीवरी के बाद बच्चे को तो डॉक्टर ने बचा लिया लेकिन मां की मौत हो गयी. मौत की बात सुनते ही परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हरिषभा चौक से कल्याणी जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर घंटो बवाल काटा. 


मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत करवाने में जुटी रही. घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि बीते गुरुवार को इस अस्पताल में भर्ती करवाया था. डॉक्टर के कहने पर 50 हजार रुपये भी जमा किया गया था. वही आज सुबह में डॉक्टर की लापरवाही की वजह से यह घटना घटी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता