ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BIHAR NEWS : दिपावली के दिन लगी भयंकर आग, 18 घर जलकर राख; लाखों का हुआ नुकसान

MUZAFFARPUR : दिपावली के मौके पर मुजफ्फपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। आग लगने की वजह से करीब 18 घर जलकर राख हो गए। आग शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी थी, जो देखते ही देखते काफी भयावह हो

BIHAR NEWS : दिपावली के दिन लगी भयंकर आग, 18 घर जलकर राख; लाखों का हुआ नुकसान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : दिपावली के मौके पर मुजफ्फपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। आग लगने की वजह से करीब 18 घर जलकर राख हो गए। आग शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी थी, जो देखते ही देखते काफी भयावह हो गयी और आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोग कुछ समझ पाते या फिर कुछ कर पाते उससे पहले ही बड़ा नुकसान हो गया।


वहीं,इस हादसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। लेकिन, फायर ब्रिगेड की टीम टाइम से नहीं पहुंच पाई, जिसकी वजह से कई घर जलकर राख हो गए। लोगों ने किसी तरह से इस अग्निकांड में अपने मवेशियों को बचाया। यह घटना कटरा थानाक्षेत्र के धनौर गांव की है। 


इधर घटना को लेकर कटरा थानाध्ययक्ष अभिषेक ने बताया कि बिजली के शॉर्ट-सर्किट की वजह से यह भयावह अग्निकांड हुआ है, जिसमें 18 घर जलकर राख हो गए हैं। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया था, लेकिन टीम को आने में देरी हुई जिसकी वजह से करीब डेढ़ दर्जन घर जलकर राख हो गए। किसी के हाताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मामले की जानकारी अंचल अधिकारी को दी गई है।