ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

डेटा एंट्री ऑपरेटर की हत्या, लुटेरों ने चलती बाइक पर मारी गोली; इलाके में दहशत

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन हत्या, लूट और छिनतई की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल

डेटा एंट्री ऑपरेटर की हत्या, लुटेरों ने चलती बाइक पर मारी गोली; इलाके में दहशत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन हत्या, लूट और छिनतई की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां कांटी में लूट के दौरान डेटा एंट्री ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने मुजफ्फरपुर-मोतिहारी फोरलेन पर इस वारदात को अंजाम दिया। युवक की पहचान कथैया मुशहरी के दीपक सिंह उर्फ चंदन के रूप में हुई है। वह नल जल योजना में डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करते थे।


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की गश्ती व्यवस्था को धता बताते हुए बेखौफ बदमाशों ने कांटी थाना क्षेत्र के छपरा काली मंदिर के समीप एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की पहचान कथैया मुशहरी के दीपक सिंह उर्फ चंदन के रूप में हुई है। वह नल जल योजना में डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद व कांटी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। प्रारंभिक जांच में लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या की बात सामने आई है।


पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।  बताया गया कि दीपक पूर्वी चंपारण की तेतरिया पंचायत में नल जल योजना में डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करते थे। कार्यालय का काम खत्म करने के बाद कथैया स्थित घर आए। इसके बाद रात करीब नौ बजे वह अहियापुर के कोल्हुआ स्थित डेरा के लिए बाइक से निकले। बैग में लैपटाप व विभाग के कई तरह के कागजात उनके पास थे। इसी क्रम में बाइक सवार तीन बदमाशों ने फोरलेन पर उन्हें ओवरटेक कर रोकने को कहा। नहीं रुकने के बाद कांटी छपरा काली मंदिर के समीप बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके सीने में लगी और वह बाइक से गिर गए।


इसके बाद लूटपाट कर बदमाश वहां से हथियार लहराते हुए भाग निकले। गोली की आवाज सुनने के बाद मंदिर में रुद्राभिषेक के लिए जुटे लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कांटी थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस कांटी फोरलेन पर दामोदरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।