ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Complaint Against CN Nitish: सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज, राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप; बढ़ सकती है मुश्किलें

Bihar News: मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. सीएम पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया गया है.

Complaint Against CN Nitish
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Complaint Against CN Nitish: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल कराया गया है। मुख्यमंत्री के खिलाफ राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। कोर्ट में परिवाद दाखिल होने के बाद अदालत ने सुनवाई की तारीख भी तय कर दी है।


परिवाद दर्ज करने वाले अधिवक्ता सूरज कुमार और अजय रंजन ने बताया कि राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान के समय नीतीश कुमार के गतिविधि ठीक नहीं थी, जो कि यह राष्ट्रीय गौरव का अपमान है। राष्ट्रीय अपमान करने पर भारतीय कानून में कड़ी सजा का प्रावधान है।


बता दें कि सीएम नीतीश कुमार पटना के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान बजना शुरू हुआ। नीतीश कुमार राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार को बार-बार हाथ लगाकर कुछ बोलते नजर आए हालांकि उस दौरान दीपक कुमार बहुत असहज दिखे और इशारों में नीतीश कुमार से सावधान की मुद्रा में खड़ा होने के लिए कह रहे थे। 


मगर नीतीश कुमार इसके बावजूद भी दीपक कुमार को लगातार इशारा करते रहे। इतना ही नहीं कुछ सेकेंड के बाद नीतीश कुमार सामने से किसी को हाथ जोड़कर नमस्कार करते भी नजर आए। राष्ट्रगान के समय नीतीश कुमार किया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगा है। इसको लेकर विधानसभा और विधान परिषद में भारी हंगामा हुआ है और अब सीएम नीतीश के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर कराया गया है।