ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

चुनाव लड़ रही महिला नक्सली को पुलिस ने किया अरेस्ट, 3 दिन पहले भरी थी नामांकन

MUZAFFARPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां नक्सली भारती को पुलिस ने मोतीपुर के 18 साल पुराने घटना में गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दें कि मीनापु

चुनाव लड़ रही महिला नक्सली को पुलिस ने किया अरेस्ट, 3 दिन पहले भरी थी नामांकन
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां नक्सली भारती को पुलिस ने मोतीपुर के 18 साल पुराने घटना में गिरफ्तार कर लिया है.  आपको बता दें कि मीनापुर विधानसभा से भारतीय संयुक्त किसान पार्टी से भारती देवी ने 3 दिन पहले ही नामांकन किया था.


जानकारी के अनुसार भारती देवी ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. वहीं आज स्क्रूटनी के लिए समाहरणालय में उन्हें बुलाया गया था. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि भारती पर मोतीपुर थाना का एक मामला लंबित है, जिसके बाद आज समाहरणालय से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है.


मौके पर भारती देवी ने अपने ऊपर लगे इल्जामों को बेबुनियाद बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि यह मामला 18 साल पुराना है और पुलिस उन्हें आज गिरफ्तार करने आई है जिससे यह साफ़ पता चल रहा है कि उन्हें किसी साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता