ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

घर से फरार प्रेमी जोड़ा पैसे निकालने पहुंचे बैंक, गर्लफ्रेंड के घरवालों को देखते ही छत से कूद गया आशिक

MUZAFFARPUR : घर से फरार प्रेमी जोड़ा पैसा निकालने के लिए बैंक पहुंचा, तभी किसी ने लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दे दी. खबर मिलते ही लड़की के परिजन बैंक आ पहुंचे और दोनों को पकड़

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : घर से फरार प्रेमी जोड़ा पैसा निकालने के लिए बैंक पहुंचा, तभी किसी ने लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दे दी. खबर मिलते ही लड़की के परिजन बैंक आ पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया. तभी लड़का भागने लगा और इसी दौरान बचने के लिए बैंक के छत से छलांग लगा दी. 

मामला जिले के काजीमहमदपुर थाना इलाके के माड़ीपुर पावर हाउस के पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की है. बैंक में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने छत से छलांग लगा दी. आनन-फानन में बैंक के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. घटना के बारे में काजीमहमदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि 13 जनवरी को  प्रेमी युगल घर से फरार हो गया था. लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी. पुलिस दोनों को खोज रही थी. इसी बीच गुरुवार को प्रेमी युगल बैंक में पैसे निकालने गए. तभी लड़की के परिजन भी बैंक पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया. इसी क्रम में लड़के ने छत से छलांग लगा दी.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARAMA

FirstBihar संवाददाता