ब्रेकिंग
खान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेज

BIHAR NEWS : प्रेम-प्रसंग में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, FSL की टीम कर रही जांच

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां अज्ञात बदमाशों ने चाचा और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दिया। जिसके बाद परिजनों में चीत्कार मच गया।

BIHAR NEWS :  प्रेम-प्रसंग में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, FSL की टीम कर रही जांच
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां अज्ञात बदमाशों ने चाचा और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दिया। जिसके बाद परिजनों में चीत्कार मच गया। घटना के बाद ग्रामीण एसपी, एसडीपीओ सरैया व थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए है। जबकि परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है। यह पूरा मामला जिले के पारू थाना क्षेत्र का है। 


जानकारी के अनुसार जिले के पारू थाना क्षेत्र के मोहजमा शनिचरा माई स्थान के समीप अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर चाचा और भतीजे की हत्या कर दिया। चाचा की पहचान राजू दास (18) और भतीजा की पहचान सूरज कुमार (14) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी दंगल की तरह फैल गई। जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई।


मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद ग्रामीण एसपी विद्या सागर, एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन और पारी थाना अध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी अधिकारी मामली की छानबीन कर रहे है। FSL की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस हत्या के पीछे के कारण के संबंध में जांच कर रही है। अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं चला है। 


मृतक राजू की मां लालमुनि देवी के बताया कि शुक्रवार की रात किसी ने फोन कर उसे बुलाया था। लेकिन देर रात तक राजू घर नहीं लौटा। हमलोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच आज सुबह जानकारी मिली कि किसी ने उसकी हत्या कर दिया है। जिसके बाद हमलोग आनन फानन में मौके पर पहुंचे है। बता दें कि सूरज का शव शनिचरा स्थान के पास मिला है। वही राजू का शव वहा से करीब 200 मीटर दूरी पर मिला है। राजू के पिता बैंगलोर में रहते है। सूरज के पिता दिल्ली में रहते है। छत5महापर्व कोलकर सभी घर आए हुए थे। 


इधर, पूरे मामले पर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि पारू थाना क्षेत्र में दो शव मिला है। अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली मारकर हत्या की गई है। हमलोग मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रहे है। अभी तक हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। FSL की टीम को भी बुलाया गया है। परिजनों को आवेदन देने के लिए बोला गया है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद की जा रही है।