ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Road Accident: मातम में बदली शादी की खुशियां, नहर में गिरी बारात जा रही कार; एक की मौत

Road Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। बारात जा रही तेज रफ्तार कार नहर में जा गिरी। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि कार पर

Road Accident in Bihar
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। बारात जा रही तेज रफ्तार कार नहर में जा गिरी। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि कार पर सवार 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना देवरिया बाजार के एक्मा पुल के पास की है।


दरअसल, देवरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां बारात जा रही एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।


बताया जा रहा है कि कार में कुल 9 लोग सवार थे, जो हादसे का शिकार हो गए। गोताखोरों की मदद से सभी लोगों सुरक्षित बाहर निकाला गया। तीन लोगों की हालत गंभीर थी, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस वे मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।